वायरल न्यूज़

Video: झरने के सामने रोमांस करने जा रहा था कपल, फिसला पैर और देखते ही देखते हो गया 'हादसा'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 4, 2023, 06:28 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल झरने के सामने रोमांस करने जा रहा होता है। इसके बाद कपल के साथ एक हादसा हो जाता है। रोमांस के दौरान लड़की का पैर फिसल जाता है और उसे बचाने के चक्कर में लड़का भी पानी में चला जाता है।

Image

रोमांस के दौरान पानी में गिरा कपल (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा सामने आता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई कपल किसी रोमांटिक जगह पर रोमांस करता नजर आ रहा होगा। कई बार लोग रोमांस के लिए बहुत ही भयावह जगह चुन लेते हैं। इस दौरान वह भूल जाते हैं कि उनके साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल झरने के सामने रोमांस करता दिख रहा है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी झरने के सामने एक टीले पर खड़ा है। उन्हें न जाने क्या सूझता है कि वह एक-दूसरे को चूमने की कोशिश करने लगता है। इसके बाद जो होता है, वैसा कपल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। आप देख सकते हैं कि जैसे ही कपल एक-दूसरे को चूमता है, वैसे ही उनका पैर फिसल जाता है। इसके बाद कपल सीधा पानी में चला जाता है। एक तरह से उनके साथ बड़ा हादसा हो जाता है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि जब लड़की का पैर फिसलता है, तो लड़का उसको बचाने की कोशिश करता है। इसी चक्कर में वह भी पानी में गिर जाता है। इस दौरान वहां पर एक कुत्ता होता है, जो लड़का और लड़की के पानी में गिरने के बाद वहां से भागने लगता है। वीडियो को लेडी निशा नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ’फॉल इन लव’।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article