Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो का रोजाना ही कोई न कोई वीडियो चर्चा में आया करता है। कभी कोई कपल किस करते हुए देखा जाता है तो कभी कोई डांस करते हुए। इस बार सामने आया ताजा मामला कुछ इसी प्रकार का है। हालांकि इससे पहले कई बार DMRC लोगों से ऐसा न करने की अपील कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों पर इसका कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। तमाम प्रतिबंधों और अनाउंसमेंट्स के बाद भी लोग डीएमआरसी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें दो आंटियों को एक कपल को काफी डांटते हुए देखा जा सकता है।
दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल।
ये है पूरा मामला
दिल्ली मेट्रो में एक कपल का आंटी से बहस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिलाओं को कहते हुए देखा जा सकता है कि 'तुम दोनों बहुत बदतमीज हो।' दरअसल मेट्रो में उस वक्त महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा जब उन्हें कपल का बर्ताव आपत्तिजनक लगा। महिलाओं ने कहा कि, 'अगर इतनी आग है तो घर पर जाओ !' उनकी इस बात पर कपल भी गुस्सा गए और बहस करने लगे। बता दें कि, इस वीडियो को ट्विटर पर घर का कलेश (@gharkekalesh) नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक 63 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
DMRC कर चुका है अपील
इससे पहले जब दिल्ली मेट्रो में अश्लील काम करने के वीडियो वायरल हुए थे तो DMRC ने ट्विटर पर लोगों से ऐसा न करने की अपील की थी। बता दें कि, हाल ही में कपल के किस करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि इन सबके बाद भी कोई व्यूज पाने के चक्कर में तो कोई दूसरी किसी वजह से दिल्ली मेट्रो में ऐसे काम करते रहते हैं।
