वायरल न्यूज़

VIDEO: हेलमेट में छिपा था कोबरा और शख्स ने उसे ही पहन लिया, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2025, 08:56 AM IST

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो इतना खतरनाक है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें एक शख्स ने जिस हेलमेट को पहना उसमें किंग कोबरा छिपा था।

Image

वायरल हो रहा ये वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/Twitter)

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर बहुत हंसी आती है। मगर कई बार नजारा देखकर आंखें नम हो जाती हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसके हेलमेट में किंग कोबरा छिप गया। शख्स को जरा भी इसकी भनक नहीं लगी और उसने हेलमेट पहन भी लिया।

हेलमेट मे छिपा था किंग कोबरा

मगर थोड़ी देर बाद शख्स के साथ जो कुछ हुआ देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि हेलमेट में जहरीला नाग छिपा था। शख्स को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था। उसने हेलमेट लेकर इसे पहन लिया और स्कूटी पर बैठकर फर्राटा भरने लगा। इस दौरान शख्स के सिर में कुछ चुभन सी होने लगी मगर उसने इसे नजर अंदाज कर दिया।

देखिए वीडियो

सड़क पर ही हुआ बेहोश

फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि कोबरा के काटने से शख्स बेहोश होने लगा। आखिर में उसने स्कूटी रोकी और खुद को संभालने की कोशिश की मगर मगर नाकाम रहा। फ्रेम में आगे देखेंगे बीच रोड पर शख्स को बदहवास देखकर लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। उसका हेलमेट उतारा गया। मगर जैसे ही हेलमेट उतारा उसमें तुरंत खतरनाक किंग कोबरा नजर आ गया। मालूम हो कि हैरान करने वाला नजारा एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article