Amazing Video: 1 सेकंड से भी कम समय में बच्चे ने सॉल्व कर दिया रूबिक्स क्यूब, रफ्तार देख चौंधिया गई सबकी आंखें

Rubik Cube Viral Video: आप देख पाएंगे कि बच्चे के हाथ रूबिक्स क्यूब पर इतनी तेजी से चलते हैं कि खुद बच्चे को पहली बार में यकीन नहीं हो पाता है। इस वीडियो में कैमरे में कैद हर फ्रेम यूजर्स को हैरान कर रहा है। बच्चे की इस उपलब्धि ने दुनिया में तहलका मचा दिया है।

Rubik Cube Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स को हैरान कर देता है। कई वीडियो लोगों की सोच से भी परे सामने आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक छोटे बच्चे का है, जिसने अपने टैलेंट से दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा किसी कंपटीशन में बैठा है, जहां रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने की प्रतियोगिता हो रही है।

Boy Video (2)

बच्चे का अनोखा टैलेंट (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा 1 सेकंड से भी कम समय में इस रूबिक्स क्यूब गेम को सॉल्व करके दुनिया को हैरान कर देता है। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से निकल पड़ेगा कि कुछ कर दिखाने के लिए उम्र नहीं बल्कि हौसला बड़ा होना चाहिए। वायरल हो रहा वीडियो चीन के एक छोटे से बच्चे का है। आप देख पाएंगे कि बच्चे ने 2×2 रुबिक क्यूब को मात्र 0.39 सेकंड में सुलझाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। यह समय इतना कम होता है कि पलक झपकते ही टाइम खत्म हो जाए। देखें वीडियो-

End of Feed