Dulhan Viral Video: आज कल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर स्टंट करने से पीछे नहीं हटते। आपने कई बार देखा होगा कि दूल्हा-दुल्हन शादी में स्टेज से ही फायर करने लगते हैं। इस चक्कर में बड़े हादसे भी हो सकते हैं। महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर स्पार्कल गन लेकर पहुंचते हैं और फायर करने लगते हैं। इस दौरान न जाने क्या होता है स्पार्कल गन में फायर उल्टा निकलने लगता है और दुल्हन का चेहरा बुरी तरह जल जाता है।
जल गया दुल्हन का मुंह (ट्विटर)
बुरी तरह जल गया दुल्हन का मुंह
अपनी शादी को यादगार बनाने के चक्कर में स्पार्कल गन के साथ खिलवाड़ करना दूल्हा-दुल्हन को काफी महंगा पड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर साथ में खड़े हैं। दोनों के हाथ में एक-एक स्पार्कल गन नजर आ रही है। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद दोनों अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए स्पार्कल गन से फायर करना शुरू कर देते हैं। जैसे ही दुल्हन स्पार्कल गन ऑन करती है, अचानक से आग उसके चेहरे की तरफ आती है और उसका मुंह जलने लगता है। देखें वीडियो-
Marriages should be limited to traditional way. Such new styles often promoted by wedding planners, photography pla… t.co/KRuVibyQFr
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
वीडियो को @pushpendrakum नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शादी ब्याह पारंपरिक तरीके से ही किए जाने चाहिए। वेडिंग प्लैनर्स और प्रमोशन वाले शादी के अजीबोगरीब प्लान बताते हैं। ऐसे आइडिया किसी को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।' आप देख सकते हैं कि जैसे ही दुल्हन का चेहरा बुरी तरह जलता है, वहां पर हड़कंप मच जाता है।
