वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन ने बच्ची को मारा जोर का थप्पड़, देखकर लोग बोले- पति की तो रोज शामत आएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 14, 2024, 02:38 PM IST

Viral Video: वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी की फोटोग्राफी हो रही है। बारी-बारी से लोग दूल्हा-दुल्हन के पास आकर फोटो खिंचवाते हैं। इसी बीच दुल्हन के बाईं ओर छोटी बच्ची आकर बैठती है। वह न जाने क्या गलती करती है, दुल्हन उसे जोर का थप्पड़ मारती है।

Image

दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन शादियों के हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो फनी होते हैं तो किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी हरकतों से लोगों का होश उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा आया है, जिसे देखकर लोगों ने बहुत ही अजीबोगरीब कमेंट दिए हैं। वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। जो शादी से पहले ऐसी हरकत करती है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, दुल्हन अपने पास बैठी बच्ची को जोर का थप्पड़ मारती है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सज-धजकर बैठी है और दूल्हे का इंतजार कर रही है। इस दौरान उसके बगल में एक छोटी बच्ची बैठी हुई है। आप देख सकते हैं कि बच्ची न जाने क्या गलती करती है, दुल्हन उसे जोर का थप्पड़ मारती है। सिर्फ यही नहीं, दुल्हन उस बच्ची को थप्पड़ मारकर वहां से भगा देती है। वीडियो में दुल्हन का ऐसा रूप देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसके बाद यूजर्स दुल्हन को लड़ाकू दुल्हन कहते हैं और कमेंट करते हैं कि यह अपने पति का जीना हराम कर देगी। देखें वीडियो-

वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी की फोटोग्राफी हो रही है। बारी-बारी से लोग दूल्हा-दुल्हन के पास आकर फोटो खिंचवाते हैं। इसी बीच दुल्हन के बाईं ओर छोटी बच्ची आकर बैठती है। वह दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कुछ उतावली नजर आती है। हालांकि, बच्ची की वजह से दुल्हन को बैठने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद दुल्हन भड़क जाती है और उसे जोर का थप्पड़ मारकर वहां से भगा देती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन इतना जोर का थप्पड़ मारती है कि बच्ची दूर जाकर गिरती है और जोर-जोर से रोने लगती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article