Video: नशे में धुत दूल्हे के हंगामा करने पर दुल्हन की मां ने कैंसल की शादी, वायरल हो रहा वीडियो

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन की मां को दूल्हे और उसके परिवार से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दुल्‍हन की मां ने हाथ जोड़कर उनसे (दूल्‍हा पक्ष) बारात को वापस जाने के लिए कहा।

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन की मां ने उस वक्‍त शादी रोक डाली जब होने वाले दामाद को उसने नशे में धुत देखा। दूल्‍हे को नशे में विवाह स्थल पर रस्मों में भाग लेते देख दुल्‍हन पक्ष के लोग हैरान रह गए और फिर हंगामा मच गया। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हा और उसके दोस्त बेंगलुरु में शादी के स्थल पर नशे में धुत होकर आए जिसके कारण दुल्हन के परिवार ने शादी रद्द करने का कठोर कदम उठाया।

शादी में हंगामा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन की मां को दूल्हे और उसके परिवार से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दुल्‍हन की मां ने हाथ जोड़कर उनसे (दूल्‍हा पक्ष) बारात को वापस जाने के लिए कहा। दावा है कि, जब दूल्‍हा और उसके दोस्‍त नशे में धुत होकर वहां आए तो उन्‍होंने बवाल मचा दिया और दूल्‍हे ने आरती की थाली फेंक दी। इस पर महिला ने कहा था- 'अभी से ऐसे तेवर हैं, तो आगे मेरी बेटी के भविष्य का क्या होगा।' दुल्हन की माँ द्वारा दूल्हे और उसके परिवार को वहाँ से चले जाने के लिए कहने के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। कई यूजर्स ने अपनी बेटी की खातिर अनुचित व्यवहार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए मां की तारीफ की।

End of Feed