वायरल न्यूज़

Brain Test: चाचा-ताऊ भी 29 ढूंढने में मदद नहीं कर पाएंगे, आपमें दम है तो खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 13, 2025, 11:50 AM IST

Optical Illusion Puzzle Test: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आपमें दम है तो दस सेकंड के भीतर इसे हल करके दिखा दीजिए।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Optical Illusion Puzzle Test: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग के तोते उड़ जाते हैं, फिर भी जवाब नहीं मिलता है। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 28 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।

28 की भीड़ में छिपा है 29

मगर जानते हैं 28 नंबर की इस भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 29 नंबर भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपमें दम है तो 10 सेकंड के भीतर उस नंबर को खोजकर दिखाइए। अगर आपने दस सेकंड के भीतर सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं पता चलेगा। दरअसल 28 नंबर की भीड़ में 29 गोल में घेरे में छिपा है।

यहां देखिए जवाब

check result here

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना 28 नंबर की भीड़ में 29 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article