Video: एक विवाह ऐसा भी! दुल्हन बनी बिल्लो रानी शादी के बाद चली ससुराल, विदाई के समय छलक पड़े आंसू

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 25, 2023, 03:01 PM IST

Bridle Cat Video: वीडियो में दिख रही बिल्ली की विदाई हो रही है। इस दौरान बिल्ली सिसक-सिसककर रोती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के गेटअप में सजी बिल्ली ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी पहनी हुई है। वह बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली का बहुत ही प्यारा वीडियो
  • शादी के बाद बिल्ली चली ससुराल
  • विदाई के दौरान दिखी भावुक

Bridle Cat Video: बिल्ली से जुड़े हजारों वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। हर रोज सैकड़ों वीडियो वायरल भी होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। वैसे भी बिल्ली पालतू जानवर होती है और लोग बिल्ली को मौसी भी बुलाते हैं। इसी क्रम में एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली मौसी की शादी होती दिख रही है। इस दौरान बिल्लो रानी खूबसूरत लहंगा पहनकर सजी-धजी नजर आ रही है।

dulhan cat

ब्राइडल कैट वीडियो (इंस्टाग्राम)

बिल्ली की हो चुकी है शादी!

वीडियो में दिख रही बिल्ली ब्राइडल ड्रेस पहनी हुई है। शादी के बाद बिल्ली की विदाई हो रही है। इस दौरान वह सिसक-सिसककर रोती दिख रही है। दुल्हन के अवतार में बिल्ली बहुत ही प्यारी लग रही है। उसने किसी दुल्हन की तरह आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी पहनी हुई है। इस दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक 'सजन घर मैं चली' भी सुनाई दे रहा है। एक तरह से यह विदाई का गीत है। विदाई के समय आप बिल्ली का एक्सप्रेशन देखकर ठहाके लगा देंगे। वह बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह भावुक होती नजर आ रही है। देखें वीडियो-

End of Feed