Viral Video: प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। अभी सरहद पार से आई सीमा हैदर की कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। पाकिस्ताान से लेकर हिंदुस्तान तक उनके प्यार की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी प्यार में हद तक गुजर जाने की कहानी आए दिन देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी प्यार के लिए कपल कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसे देख या सुनकर उस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजब प्रेम की गजब कहानी
सोशल मीडिया पर उस प्रेमी की खूब चर्चा हो रही है। प्रेमी के ऐसे कारनामे को देखकर सब दंग हैं। दरअसल, अपनी प्रेमिका से दूर रह रहे प्रेमी ने अपनी छाती के सारे बालों को निकालकर कुछ ऐसा किया जो हैरान करने वाला है। प्रेमी ने अपने सीने के सारे बालों को निकालकर उसका तकिया बनाकर अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया। लोग इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे से काफी दूर रहते हैं। जिसके चलते प्रेमी ने प्रेमिका को अपना अहसास दिलाने के लिए अपने सीने के बालों को नोच-नोचकर उसको तकिए में तब्दील कर दिया। प्रेमी तकिए में अपने छाती के बालों से दिल का आकार बनाता है और प्रेमिका को गिफ्ट कर देता है। देखें वीडियो-
अपनी प्रेमिका को शख्स स्पेशल गिफ्ट देने की सोचकर उसने ऐसा किया। उस शख्स के ऐसा करने के पीछे कारण था कि गर्लफ्रेंड उसके तकिए को सीने से लगाकर सोएगी। जिससे उसको अपने प्रेमी की कमी नहीं महसूस होगी। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि ज्यादातर लोगों को प्रेमी की ये क्रिएटिविटी पसंद नहीं आई। लोगों ने उस प्रेमी की जमकर खिंचाई की और कमेंट में जमकर खरी खोटी सुनाई।
