Viral Video: इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को जिस तरह का सरप्राइज गिफ्ट देता है, उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। सिर्फ यही नहीं अनोखा सरप्राइज गिफ्ट देने के चक्कर में बॉयफ्रेंड को लेने के देने पड़ जाते हैं और उसे अपनी पूरे महीने की सैलरी गंवानी पड़ जाती है।
गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना पड़ा भारी (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं। यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि कोई इतनी बड़ी बेवकूफी कैसे कर सकता है। दरअसल, बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास सरप्राइज देने के लिए अपनी महीने भर की पूरी सैलरी के नोट हवा में उड़ने वाले गुब्बारे की डोरी में लगा दिए। इसके बाद नोटों को एक डिब्बे में भरकर उसे गर्लफ्रेंड के पास लेकर गया। आप देख पाएंगे कि गर्लफ्रेंड को पहले समझ नहीं आता है कि उस डिब्बे में क्या है। उसे सिर्फ गुब्बारे और उसकी डोर ही दिखाई दे रही होती है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्लफ्रेंड जैसे ही डिब्बा खोलती है। गुब्बारा हवा में जाने लगता है। इसके साथ ही गुब्बारे में लगी डोरी और डोरी में चिपके नोट भी हवा में जाने लगते हैं। हालांकि, गर्लफ्रेंड को लगता है कि नोट नकली हैं तो वह ध्यान नहीं देती है और अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाने लगती है। इसके बाद जो होता है, उसने बॉयफ्रेंड के साथ-साथ गर्लफ्रेंड के भी होश उड़ा दिए। आप देख पाएंगे कि बॉयफ्रेंड का रोमांटिक प्लान पलभर में मजेदार हादसे में बदल जाता है। दरअसल, हीलियम गैस वाले गुब्बारे के डोर में बंधे नोट भी हवा में लहराते हुए आसमान की तरफ निकल जाते हैं। यह सब इतनी तेजी से होता है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड उसकी डोर नहीं पकड़ पाते हैं। इसके बाद अगले ही पल बॉयफ्रेंड के चेहरे का रंग उड़ जाता है। वह बताता है कि उसमें उसकी पूरे महीने की सैलरी थी। वीडियो को hyoga.x नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
