वायरल न्यूज़

Video: लड़कियों के साथ बैठा था लड़का, तभी आ धमका किंग कोबरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 10, 2024, 09:16 AM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़का कुछ लड़कियों के साथ बैठा था कि तभी किंग कोबरा ने एंट्री मार दी। फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

अचानक आ धमका किंग कोबरा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Sanp Ka Video: सांपों में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक नाग माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि एक बार डस ले तो बचना लगभग नामुमकिन होता है। इसके जहरीले होने की वजह से जंगल के दूसरे जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। शेर जैसा ताकतवर शिकारी भी इसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। मगर क्या हो जब वहीं किंग कोबरा जंगल से निकालकर किसी इंसान के पास पहुंच जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें कोबरा ने ऐसा आतंक मचाया कि सबकी बत्ती गुल हो गई।

आ धमका किंग कोबरा

सामने आए नजारे में देखेंगे कि लड़का कुछ लड़कियों के साथ घूमने के लिए पहुंचा है। यहां सभी लोग एक जगह बैठते हैं। आसपास पेड़-पौधे नजर आते हैं। यहीं पर सभी लंच करना शुरू करते हैं। लड़कियां लजीज खाने का लुत्फ उठा रही हैं। वहीं पास में बैठा लड़का भी खाना खा रहा है। मगर एकाएक ऐसी हलचल मची कि लड़कियों के होश उड़ गए। दरअसल सभी खाना खा रहे थे कि तभी फन फैलाए किंग कोबरा उनकी तरफ बढ़ने लगा।

चिल्ला पड़ी लड़कियां

इधर खतरा महसूस होने पर लड़का तुरंत खड़ा हो गया और दौड़कर पेड़ पर चढ़ गया। अब सांप लड़कियों के करीब पहुंचता है। इधर कोबरा को अपनी तरफ आता देख लड़कियां भी चिल्लाते हुए भाग खड़ी हुईं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

यहां देखें वीडियो

कोबरा की एंट्री वाला ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंड से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article