Viral Video: 'देख रहा है बिनोद...कैसे ट्रैफिक जाम में लड़की को इंप्रेस किया जा रहा है', लड़के की Flirting देख बोले यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का किसी लड़की के साथ फ्लर्ट करते हुए दिख रहा है। जिस अंदाज में उसने लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश की है उसे देखकर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। जिसमें लड़का कार के अंदर बैठे-बैठे आगे वाली स्‍कूटी पर बैठी से क्‍यूट अंदाज में फ्लर्ट कर रहा है। ये नजारा किसी रेस्टोरेंट या फिर किसी मॉल वगैरह का नहीं बल्कि ट्रैफिक जाम का है जहां पर दोनों एक दूसरे खुल्‍लम-खुल्‍ला फ्लर्ट कर रहे हैं। ये वीडियो देखकर इस पर लोगों अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी हैं। दरअसल, इस वीडियो में लड़का लड़की के लिए सिग्‍नल पर फूल भिजवाता है जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट करने शुरू किया।

​viral video, boy flirt with girl in traffic, boy impress girl, flirt in traffic, viral news, news in hindi

वायरल हो रहा वीडियो।

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहा वीडियो इंस्‍टाग्राम पर naughtyworld नामक पेज अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, कार में बैठा लड़का ट्रैफिक सिग्‍नल पर जाम में फंसा है। कुछ ही देर बाद उनकी नजर आगे वाली स्‍कूटी पर बैठी लड़की पर पड़ती है जो उसे पलट के देखती है और स्‍माइल करती है। तभी लड़के की कार के पास एक गुलाब का फूल बेचने वाला आता है। जिससे लड़का एक फूल लड़की को देने के लिए कहता है। इस पर वो हॉकर लड़की के पास गुलाब लेकर पहुंच जाता है, तभी लड़की दोबारा स्‍कूटी पर बैठे-बैठे पीछे मुड़ती है और उसके बाद दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्‍कुराने लगते हैं। हालांकि लड़की के हाथ में पहले से भी एक गुलाब द‍िख रहा होता है।

End of Feed