वायरल न्यूज़

रतन टाटा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल, देखकर लोग बोले - भारत का सुपरहीरो अब हुआ बुजुर्ग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 21, 2024, 01:47 PM IST

सोशल मीडिया पर रतन टाटा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं और उनका कहना है कि भारत का सुपरहीरो अब बूढ़ा हो रहा।

Image

रतन टाटा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Ratan Tata Latest Photo Viral: रतन टाटा के बारे में जितना कहा जाए वो कम ही है। उनके सम्मान में शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उनकी ऐसी शख्सियत है, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अक्सर उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर टाटा साहब ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह हिमंत बिस्वा सरमा के साथ नजर आ रहे हैं।

बता दें, असम राज्य सरकार के साथ टाटा समूह मिलकर काम करने वाली है। कैंसर मरीजों के लिए यह एक बेहतर कदम है, जिससे राज्य सरकार और राज्य के लोगों को एक नई दिशा मिलेगी। ऐसे में रतन टाटा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद दिया है। इस पोस्ट में टाटा साहब काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत के सच्चे सुपरहीरो को देखकर यूजर्स भावुक हो गए और उनके इमोशनल भी देखने को मिल रहे हैं।

रतन टाटा की लेटेस्ट तस्वीरों को देख इमोशनल हुए यूजर्स

इंस्टाग्राम पर रतन टाटा के ऑफिशियल अकाउंट 'ratantata' द्वारा पोस्ट किए गए इस पोस्ट पर अब तक 1.8 मिलियन से अधिक लाइक आ चुके हैं और हजारों लोगों द्वारा इस पोस्ट को शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भारत का सुपरहीरो अब बूढ़ा हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उनके योगदान के लिए टाटा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, वे इसके असली हकदार हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article