Stunt Viral Video: इंटरनेट पर वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यकीनन स्टंट का इतना खतरनाक वीडियो आपने कभी देखा नहीं होगा। ऐसे में अगर आप भी ये वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी लड़के को काफी भला-बुरा कहने लगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का एस्केलेटर पर साइकिल से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था, जो उसे ही उल्टा पड़ गया। ऐसे में लड़का एस्केलेटर पर ही औंधे मुंह गिर पड़ा और उसकी साइकिल भी गिर गई। इस दौरान वह साइकिल के नीचे आ गया लेकिन फिर साइकिल नीचे गई तो वह अपने आपको संभाल पाया। यकीनन आपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा।
एस्केलेटर पर साइकिल से स्टंट करना पड़ा भारी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि उसे अधिक चोट नहीं आई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी गलती भला कोई कैसे कर सकता है। ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए। स वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'downhillinsanity' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
