वायरल न्यूज़

दुख दर्द पीड़ा.. फुल टशन में क्लास की लड़की को प्रपोज करने पहुंंचा लड़का, जो हुआ देखकर दिल टूट जाएगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 02:16 PM IST

Girlfriend Boyfriend Video: एक लड़का अपने क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को बेपनाह मोहब्बत करता था। उसने सबके सामने लड़की से अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद जो होता है, वह लड़का जीवनभर नहीं भूलेगा।

Image

लड़की को किया प्रपोज (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्लास की लड़की को किया प्रपोज
  • लड़की ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़
  • लड़के का मुंह देख दिल टूट जाएगा

Girlfriend Boyfriend Video: कहते हैं कि प्यार दो तरफा हो तो मजा है और एकतरफा हो तो सजा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल टूट जाएगा। दरअसल, एक लड़का अपने क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को एकतरफा मोहब्बत करता था। वह कई बार लड़की से अपने प्यार का इजहार करना चाहता था। हालांकि, उसे मौका नहीं मिल रहा था। फिर एक दिन उसने भरी क्लास में लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोचा।

लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ती है लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास में लड़के और लड़कियां बैठी हुई हैं। इसी बीच लड़का अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर लड़की के पास पहुंच जाता है। वह लड़की के बिल्कुल नजदीक पहुंचकर घुटने के बल बैठता है और उसे प्रपोज करने लगता है। इसके बाद जो होता है, उसका शायद ही लड़के को कोई अंदाजा रहा होगा। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का उस लड़की से अपने दिल की बात कहता है और घुटने पर बैठकर उसे प्रपोज करता है। वैसे ही लड़की उसके दाहिने गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। देखें वीडियो-

लड़की के थप्पड़ जड़ते ही लड़के का चेहरा उतर जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़का मुंह लटकाकर वहीं बैठ जाता है। जितनी जोर से लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ा था, वह थप्पड़ लड़का शायद ही भूल पाएगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि लड़की को अगर लड़का पसंद नहीं था तो उसे मना कर देती, लेकिन थप्पड़ मारना सही नहीं था। वहीं एक यूजर ने कहा कि थप्पड़ मारने के बजाय लड़की को टीचर से शिकायत करनी चाहिए थी। वीडियो को @Naughtyfamily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article