Viral Video: boAt के फाउंडर Aman Gupta ने गाया 'ये दिल दीवाना' सॉन्‍ग, परफॉर्मेंस के बाद बोले- 'रिहाना न सही तो...'

Aman Gupta Viral Video: boAt के फाउंडर अमन गुप्‍ता ने वीडियो इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने पहले सोनू निगम का गाना 'ये दिल दीवाना' गाया और फिर उसके बाद प्रतिक्रिया भी दी।

Aman Gupta Viral Video: boAt के सह-संस्थापक और Shark Tank India के जज अमन गुप्‍ता सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने बॉय बैंड ट्विन स्ट्रिंग्स के साथ सोनू निगम का गाना 'ये दिल दीवाना' गाया। इस वीडियो को उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर भी किया है। वीडियो में कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा कि, 'असली 'जाम'-नगर यहीं था। रिहाना नहीं तो अमन ही सही? आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।' इस वीडियो के पोस्‍ट करने के बाद से ही ये काफी चर्चा में आ गया, जिसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

​viral video, boat founder aman gupta, shark tank india aman gupta, aman gupta boat, aman gupta,yeh dil deewana,jamnagar,rihanna,shah rukh khan,SRK



गाना गाते अमन गुप्‍ता।

क्‍या है वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो को boAt के फाउंडर ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर किया। इसमें अमन को ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड के साथ 1997 के रोमांस म्यूजिकल परदेस से सोनू निगम द्वारा गाए गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता ळै। वहीं, इस ट्रैक पर उन्‍होंने कुछ डांस स्‍टेप्स भी किए। बता दें कि, अब तक इस वी‍डियो को इंस्‍टाग्राम पर 3.4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि, अब भी इस पर लोग कमेंट कर ही रहे हैं।

End of Feed