वायरल न्यूज़

OMG: अच्‍छा ! तो ऐसे बनते हैं Adidas के डुप्‍लीकेट जूते, वीडियो देख यूजर्स बोले- '150 रुपया देगा'

Adidas Shoes Making Viral Video: सोशल मीडिया पर Adidas कंपनी के डुप्‍लीकेट जूतों की मेकिंग का एक वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इन नकली जूतों पर Abibas लिखा हुआ है जिसे देखकर यूजर्स हंसी उड़ा रहे हैं।

Image

जूतों का उत्‍पादन।

Adidas Shoes Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ही कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है जिसकी चर्चा काफी समय तक रहती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, इस बार Adidas कंपनी के नकली जूतों की मेकिंग चर्चा मे आ गई है। इस कंपनी के जूतों पर Abibas लिखा है। वैसे आपने काफी बार देखा जूतों पर Puma की जगह Buma और Nike की जगह Like लिख लोकल कंपनियां बड़ी-बड़ी कंप‍नियों की मोनोपोली पर अपना माल बेचती हैं। हालांकि इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है क्‍योंकि Abibas वो नकली ब्रांड है जो लोगों की जुबां पर सबसे ज्‍यादा चढ़ा है। हालांकि इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह से रिएक्‍ट कर रहे हैं।

क्‍या है वीडियो में

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर thefoodiehat नामक पेज अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि, सबसे पहले रबर के टुकड़ों का पाउडर बनाया जाता है बाद उसे उसके चारों जूते का कपड़ा लगाकर उसे जोड़ा जाता है। अलग-अलग सांचों से उसे मजबूत कर जूते में नीचे को तला जोड़ा जाता है। इन सबके बाद गर्म सुई लगाकर उनके अंदर थोड़ी बहुत सिलाई की जाती है। ये पूरा प्रोसे होने के बाद फैक्‍ट्री का दूसरा विभाग जूते के अंदर पेस्टिंग कर देता है और फिर वो जूता पैकिंग टीम के पास जाता है जो कि, जूते को फाइनल टच देकर उसे पैक कर देती है।

यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। इसे देखने के बाद लोगों ने कई तरह से प्रतिक्रिया दी। जहां एक ओर कुछ यूजर्स डुप्‍लीकेड ब्रांड की मेकिंग देख दंग रह गए तो वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने जमकर मौज ली। एक यूजर ने GIF शेयर किया और कहा कि, '150 रुपया देगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गजब टोपीबाज आदमी हो भाई।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'ये जगह फूड आइटम की फैक्‍ट्री से ज्‍यादा साफ है।' वहीं, एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'ब्रांड ऐसा बनाओ कि, ओरिजिनल भी कॉपी लगे।'

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article