वायरल न्यूज़

Viral Video: घर में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज कर रहा था शख्स, फिर हुआ ऐसा धमाका, देखकर कांप उठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2024, 08:06 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा नजारा आपकी रूह कंपा देगा। दरअसल, एक शख्स अपने घर में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज कर रहा था, तभी बड़ा धमाका हो जाता है। देखिए वीडियो..

Image

इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में ब्लास्ट का वीडियो (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैटरी चार्ज कर रहा था शख्स
  • घर में ही हो गया ब्लास्ट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Electric Bike Battery Blast Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की गई है, जो कि गुजरात के सूरत शहर की बताई जा रही है। इस वीडियो में आपको ऐसा मंजर नजर आने वाला है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। तो चलिए बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है? आपने इलेक्ट्रिक बाइक का नाम तो सुना होगा ना, जो बैटरी से चलती है। अक्सर लोग इसकी बैटरी अपने घर में रखकर चार्ज करते हैं, जो कि जानलेवा साबित हो सकती है। अगर विश्वास ना हो तो ये दिल दहलाने वाला मंजर देख लीजिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने अपने घर में लिविंग एरिया के पास इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज कर रहा था। तभी उसमें अचानक से ब्लास्ट हो गया। ये धमाका इतना तेज था कि देखकर दिल दहल जाए। तो जरा सोचिए कि घरवालों की क्या हालत हुई होगी? हालांकि, वीडियो में तबाही का मंजर साफतौर पर देखा जा सकता है।

इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में ब्लास्ट का वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस तरीके की चीजें अपने घर के अंदर कभी ना करें। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से बचने की सलाह भी दी। इस वीडियो को 'chakachaksurat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.52 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article