वायरल न्यूज़

खोपड़ी के ऊपर चढ़ गया बस का पहिया, मगर बाइकर को खरोंच तक ना आई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 17, 2023, 11:28 AM IST

Viral Accident Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बाइकर ओवरटेकिंग के लिए बाईं लेन का इस्तेमाल करता है। यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

Image

कैमरे में कैद हुआ ये नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ओवरटेकिंग के लिए बाईं लेन में गया बाइकर
  • यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई
  • खोपड़ी ऊपर चढ़ गया पहिया

Viral Accident Video: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। ये कहावत कभी ना कभी सुनी जरूर होगी। इसका मतलब है कि अगर ईश्वर किसी को बचाना चाहे तो दुनिया की कोई ताकत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स की खोपड़ी के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। मगर बंदे का बाल भी बांका नहीं हुआ। शख्स खुद उठा और बस से दूर जाकर खड़ा हो गया। होश उड़ाने वाला ये नजारा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

बस के नीचे आया बाइकर का सिर

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि तेज रफ्तार में आ रही बस बाईं तरफ टर्न लेती है। इधर उससे भी तेज रफ्तार में बाइकर बस के करीब पहुंचा और बाईं लेन में टर्न लेने लगा। मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। बाइकर को बचने की जरा भी जगह नहीं मिली और बाइक बस के नीचे आ गई। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि बाइक चला रहे शख्स का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया। मगर बंदे को जरा भी चोट नहीं आई। वो खुद उठकर खड़ा हुआ और बस से दूर चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी को हैरान करने के लिए काफी है।

देखिए हैरान करने वाला वीडियो

मालूम हो कि होश उड़ा देने वाला ये एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर bikesikenepal नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article