Video: ऑस्‍ट्रेलियन शेफ ने जम्मू में पहली बार चखा 'पत्तों वाले राजमा चावल' का स्‍वाद, देखें उनका रिएक्शन

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में वह पत्‍ते पर राजमा चावल की प्लेट तैयार करते स्‍ट्रीट वेंडर के कुछ सीन रिकॉर्ड करती हैं। राजमा चावल की इस स्वादिष्ट प्लेट ने सारा को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। डिश को चखने के बाद, उन्होंने कहा यह बिल्कुल अनोखा और स्वादिष्ट है।

Viral Video: भारतीय भोजन दुनिया भर में अपने स्वादिष्ट और परंपरागत रेसिपीज के लिए फेमस है। भारतीय व्यंजनों में राजमा चावल को लोग बड़े चाव से खाते हैं। हाल ही में, एक ऑस्ट्रेलियाई शेफ जम्मू का दौरा किया और पहली बार 'पत्तों वाले राजमा चावल' का स्वाद लिया। इस डिश को चखते हुए उसका रिएक्‍शन काफी वायरल हुआ। वायरल हो रहे इस वीडियो को सारा टॉड नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई शेफ ने इंस्टाग्राम @sarahtodd पर शेयर किया है।

जम्‍मू में राजमा चावल खातीं ऑस्ट्रेलियाई शेफ।

वीडियो की शुरुआत में वह पत्‍ते पर राजमा चावल की प्लेट तैयार करते स्‍ट्रीट वेंडर के कुछ सीन रिकॉर्ड करती हैं। राजमा चावल की इस स्वादिष्ट प्लेट ने सारा को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। डिश को चखने के बाद, उन्होंने कहा यह बिल्कुल अनोखा और स्वादिष्ट है, मुझे यह बहुत पसंद आया। इस डिश में खट्टे मसाले का स्वाद और प्‍लेट की बनावट उनको काफी रास आई।

End of Feed