वायरल न्यूज़

पहले चूमा फिर किया डांस, किंग कोबरा के साथ महिला के रोमांस का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2024, 02:06 PM IST

Woman Dance With King Cobra: खतरनाक किंग कोबरा के साथ डांस करते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि महिला सांप के साथ रोमांस तक करते हुए कैमरे में कैद हुई है।

Image

कोबरा के साथ डांस करने लगी महिला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा के साथ डांस
  • सांप के साथ रोमांस
  • हैरान करेगा ये वीडियो

Woman Dance With King Cobra: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो किंग कोबरा के साथ रोमांस करते हुए कैमरे में कैद हुई है। इतना ही नहीं महिला कोबरा को किस करने से भी नहीं घबराती है। कोबरा के साथ गजब का डांस करते हुए महिला का हाहाकारी वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

महिला का कोबरा के साथ रोमांस

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे डांस के लिए बड़ी सी स्टेज लगी है। स्टेज के सामने ही भीड़ है और जो डांस देखने पहुंची है। इसमें स्टेज पर ही खतरनाक सांप है और उसके करीब में एक महिला है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि म्यूजिक बजता है और महिला डांस के जबरदस्त स्टेप दिखाती है। महिला धीरे-धीरे कोबरा के करीब पहुंचती है और उसे चूमती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

हैरान कर देगा ये वीडियो

आगे देखेंगे कि महिला भी कोबरा को अपनी उंगलियों पर नाचने पर मजबूर कर देती है। महिला जैसे-जैसे अपने हाथ घुमाते ही कोबरा भी वैसा ही करते हुए नजर आता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि महिला सांप के साथ ऐसा डांस करती है कि मानो वो खुद इच्छाधारी नागिन बन गई हो। बरहाल कोबरा के साथ डांस करते हुए महिला का ये वीडियो नेटिजन्स को खासा चौंका रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर lucky_udaan4090 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article