Viral Video: अमेरिका के जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्जनों यात्री अराजक लड़ाई में शामिल दिखे। स्पिरिट एयरलाइंस टर्मिनल में हुई इस घटना में जमकर लात-घूंसे चले, हालांकि कई दर्शक दूर भागने की कोशिश करते भी दिखे। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई वीडियो में बोर्डिंग गेट के पास कुछ लोग हिंसक झड़प करते हुए दिखाई दे रहे हैं और रुकने की अपील को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं।
TMZ के मुताबिक, यह झगड़ा टर्मिनल के वेटिंग एरिया में हुआ। झगड़े के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस देर से पहुंची, जिससे इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तारी से पहले ही भागने का मौका मिल गया। स्थानीय समाचार आउटलेट अटलांटा अनसेंसर्ड ने इंस्टाग्राम पर घटना की फुटेज शेयर की, साथ ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ और क्लिप भी सामने आईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की। अटलांटा पुलिस ने अमेरिकी समाचार आउटलेट को बताया कि यात्रियों के बीच झगड़े के कारण अटलांटा हवाई अड्डे पर पुलिस को बुलाया गया था। हालांकि, जब तक पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे और कोई भी संदिग्ध या पीड़ित पुलिस से बात करने के लिए वहाँ नहीं था।
गौरतलब है कि, ये घटना सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले भी ऐसी ही गड़बड़ी देखी गई है। टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में चढ़ने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ। इस बीच, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बात पर जोर दिया कि संदिग्धों को "नो फ्लाई लिस्ट" में डाल दिया जाना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि, 'अब वे सभी बस में सवार हैं।' दूसरे यूजर ने सभी के लिए जेल की मांग की। कुछ एक्स यूजर्स ने यह भी सोचा कि हवाई अड्डे पर झगड़े का कारण क्या हो सकता है। एक व्यक्ति ने कहा, 'वे इतने नाराज़ क्यों हैं? स्पष्ट रूप से, हमें अपने बच्चों की परवरिश बेहतर ढंग से करनी चाहिए।'
