वायरल न्यूज़

Viral Video: अलग ही रूप में नजर आई अंजू, देखते ही भड़क गए नेटिजन्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 10, 2024, 11:06 AM IST

Viral Video: पाकिस्तान में अपने कथित प्रेमी से मुलाकात फिर विवाह करके भारत लौटीं अंजू सुर्खियों में छाई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Image

अलग ही लुक में नजर आईं अंजू। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अलग रूप में नजर आईं अंजू
  • मगर देखते ही भड़क गए नेटिजन्स
  • दी पाकिस्तान लौटने की सलाह

Anju New Video: प्रेमी की खातिर भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंची अंजू सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन उनके वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड होते रहते हैं। हालांकि अबकी बार सामने आए वीडियो में अंजू एक अलग ही लुक में नजर आई हैं। उन्होंने अपना वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें अंजू ऐसे लुक में नजर आई हैं, जिसे देखकर नेटिजन्स भी भड़क गए। लोगों ने उसे खूब खरी खोटी सुनाई। अंजू का ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।

अलग लुक में नजर आईं अंजू

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म खुदा गवाह का सुपरहिट गाना बज रहा है। इसी बीच अंजू की एंट्री होती हैं। चौंक जाएंगे कि इसमें अंजू अलग ही लुक नजर आती हैं। वीडियो में देखेंगे कि गाने के बोल जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं ठीक वैसे ही अंजू स्टाइल मारकर दिखाती हैं। जैसे वो अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह को याद कर रही हैं। हालांकि स्टाइल मारते हुए वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कई यूजर्स ने उन्हें सीधे पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली। कई यूजर्स ने उन्हें तुरंत भारत छोड़ने के लिए कह दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि आपको देखकर हंसी आती है। एक यूजर ने कहा कि अंजू को पाकिस्तान लौट जाना चाहिए। मालूम हो कि अंजू की सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से दोस्ती हुई। दोस्ती बाद में कथित प्यार में बदल गईं। बाद में अंजू पाकिस्तान गईं और नसरुल्लाह से निकाल कर लिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article