Video: दूल्हे का जबरदस्त डांस देखकर पास खड़ी लड़की से नहीं हुआ कंट्रोल! फिर दुल्हन को छोड़ दूल्हा भी लग गया साथ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 24, 2023, 05:38 PM IST

Groom Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बहुत ही गजब का डांस करता है। इसके बाद वहां खड़ी एक लड़की भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। दूल्हा भी अपनी दुल्हन को छोड़कर उस लड़की के साथ ही डांस करने लगता है और दोनों स्टेज पर डांस से गर्दा उड़ा देते हैं।

Groom Dance Video: एक बार फिर से भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो आने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में एक जबरदस्त वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, दूल्हा और दुल्हन डांस करना शुरू कर देते हैं।

dulha dance video

दूल्हे ने किया अजीबोगरीब डांस (इंस्टाग्राम)

दूल्हे ने किया अजब-गजब डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बहुत ही ज्यादा गजब का डांस करता है। दूल्हे का डांस देखकर वहां खड़ी एक लड़की भी कंट्रोल नहीं कर पाती है। इसके बाद वह लड़की भी डांस करने लग जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि वह लड़की स्टेज पर अजब-गजब डांस करने लगती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर उस लड़की के साथ ही डांस करने लगता है। दोनों स्टेज पर डांस से गर्दा उड़ा देते हैं। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed