Dance Video: अब तंजानिया में भी भोजपुरी गाने की धूम, अफ्रीकी शख्स ने अपने डांस से लूट ली महफिल

Dance Video: आपने सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों पर रील्स वीडियो जमकर देखे होंगे। इसमें से ज्यादातर इंडियन ही भोजपुरी गाने पर रील्स बनाते दिखते हैं। हालांकि, अब भोजपुरी गाने की धूम अफ्रीकी देश तंजानिया तक पहुंच गई है। एक अफ्रीकी शख्स भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाता दिख रहा है।

Dance Video: बिहार के मशहूर भोजपुरी गाने अब दुनियाभर में अपनी धूम मचा रहे हैं। आपने सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों पर रील्स वीडियो जमकर देखे होंगे। इसमें से ज्यादातर इंडियन ही भोजपुरी गाने पर रील्स बनाते दिखते हैं। हालांकि, अब भोजपुरी गाने की धूम अफ्रीकी देश तंजानिया तक पहुंच गई है। एक अफ्रीकी शख्स भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाता दिख रहा है। इस डांस वीडियो को शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

Dance Video (5)

सोशल मीडिया पर वायरल डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर मजा आ जाएगा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अफ्रीकी शख्स भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह के गाने पर डांस करता दिख रहा है। यह डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अफ्रीकी शख्स भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए रील्स वीडियो बनाते हैं और इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं। रील्स वीडियो इंटरनेट पर जैसे ही वायरल हुई, अफ्रीकी शख्स के डांस की पूरे देश में चर्चा हो रही है। आप देख पाएंगे कि अफ्रीकी शख्स अपने घर के बाहर यह रील्स वीडियो बना रहा है। जिस तरह वह गाने पर कमर लचका रहा है, उसे देखकर आपको भी मौज आ जाएगी। सबसे पहले देखें यह वायरल वीडियो-

End of Feed