Manoj Vajpayee Viral Video: भीखू म्हात्रे और सरदार खान जैसे रोल निभाकर फैन्स के दिलों में राज करने वाले मनोज वाजपेयी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। सुर्खियों में होने की वजह है उनके फेवरेट फूड डेस्टिनेशन। हाल ही में मनोज वाजपेयी ने 14 साल से डिनर न करने का दावा कर सबको चौंका दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने बताया है कि, दिल्ली में किस जगह के छोले-भटूरे, गोलगप्पे, चाऊमीन बेहद पसंद हैं। एक्टर ने ये जवाब एक इंस्फ्लुएंसर को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया। जब मनोज वाजपेयी से पूछा गया कि, दिल्ली में आपको कहां के छोले-भटूरे पसंद हैं तो उन्होंने मंडी हाउस स्थित बंगाली मार्केट के नत्थू स्वीट्स का नाम लिया।
मनोज वाजपेयी का फेवरेट फूड डेस्टिनेशन।
क्या बोले मनोज वाजपेयी
बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी से पूछा गया कि, छोले-भटूरे के लिए आपकी पसंदीदा जगह कौन सी थी ? इस पर उन्होंने मंडी हाउस की नत्थू स्वीट्स का नाम लिया। इसके बाद एक्टर से चाऊमीन की फेवरेट जगह पूछी गई तो वे बोले कि, 'मंडी हाउस से बंगाली मार्केट की ओर जाते समय एक वैन आती है उससे बेहतरीन चाऊमीन और कोई नहीं देता।' गोलप्पे पर भी उन्होंने बंगाली मार्केट का ही जिक्र किया। हालांकि ये वीडियो एक फूड ब्लॉगर का है जो तमाम डेस्टिनेशंस पर जाकर वहां के फूड का रीव्यू देते हैं।
यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्ट
मनोज वाजपेयी का ये इंटरव्यू देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि, 'रात को तीन बजे ये इंटरव्यू देख रही हूं और अब मुझे भूख लग रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मनोज जी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बताया कि, 'चाऊमीन की वैन लॉकडाउन के बाद से वहां नहीं दिखी।' इनके अलावा कई यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने मंडी हाउस क्षेत्र को उतना बेहतर नहीं बताया, हालांकि अधिकांश लोग वीडियो की तारीफ करते हुए दिखे।
