Animal Fight Video: आपने अगर कभी गिलहरी देखी होगी तो आपको पता होगा कि वह बहुत फुर्तीली होती हैं। अक्सर गिलहरी लंबी-लंबी छलांग मारकर इधर से उधर कूदती रहती है। गिलहरी को पकड़ना जल्दी किसी के बस की बात नहीं होती। हालांकि, जंगल के कुछ शिकारियों को भ्रम होता है कि वह सबका शिकार कर लेंगे। इसी भ्रम में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर गिलहरी का शिकार करना चाह रहा था। इसके बाद जो हुआ, तेंदुए को अपनी औकात का पता चल गया होगा।
वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगा मजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेड़ पर फुदकती गिलहरी को देखकर एक तेंदुए को लालच लगी और वह उसका शिकार करने के लिए मचलने लगा। इसके बाद वह दौड़कर पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए ने सोचा होगा कि वह पल भर में ही छोटी सी गिलहरी को अपने भोजन का निवाला बना लेगा। हालांकि, छोटी सी गिलहरी ने पेड़ पर उसको उसकी औकात दिखा दी। इसके बाद शुरू हुआ भाग-दौड़ का खेल। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटी सी गिलहरी ने तेंदुए को पूरे पेड़ का चक्कर लगवा दिया फिर भी तेंदुए के हाथ कुछ न आया। यहां तक कि तेंदुआ गिलहरी की परछाई भी न छू पाया। वीडियो को पीट वैन विक ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। वह MalaMala प्राइवेट गेम रिजर्व के हेड रेंजर हैं। जब वह सफारी पर थे तब उन्होंने तेंदुए-गिलहरी के इस खेल को देखा था। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
