Viral Video: 64 साल के चाचा ने की ऐसी खतरनाक बॉलिंग, देखकर यूजर्स भी करने लगे सैल्‍यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर 64 वर्षीय शख्‍स की बॉलिंग का वीडियो देख यूजर्स हैरान रह गए। इसे देखने के बाद लोग लोगों ने तरह-तरह से प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना क्रिकेट से जुड़े कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। दरअसल, इस वीडियो में 64 वर्षीय बुजुर्ग व्‍यक्ति कमाल की बॉलिंग करते हुए दिख रहा है। ये बॉलिंग वो किसी ग्राउंड पर चल रही नेट प्रैक्टिस के दौरान करते हैं। इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। नेटिजन्‍स का बुजुर्ग का जोश और जज्‍बा देखने के बाद चौंक गए और उनका कहना है कि, 'उम्र महज़ एक नंबर है।' इस सबके अलावा वीडियो में बुजुर्ग की एनर्जी और स्‍टेमिना भी काफी धुंआधार दिख रहा है।

​viral video, old man bowling, old man cricket match video, viral news, video viral, news in hindi, hindi news, viral news in hindi, times now navbharat


बॉलिंग करता बुजुर्ग व्‍यक्ति।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुए चाचा

वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर crictracker नामक पेज अकाउंट से @murtazaratlam के हवाले से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि, ग्राउंड पर नेट प्रैक्टिस के बीच दूर से सफेद ड्रेस में एक चाचा पूरा रनवे लेकर आते हैं और कमाल की गेंदबाजी करते हैं। वीडियो के बीच @murtazaratlam ने उस बात को भी बताया जो 64 वर्षीय इस बुजुर्ग ने उनसे कही थी।

End of Feed