वायरल न्यूज़

घोड़ी पर चढ़ने की कोशिश में फटी दूल्हे की पैंट, फिर जो हुआ खूब हंसेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 16, 2024, 05:41 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता है कि तभी बेचारे के साथ तगड़ा खेल हो गया। उसकी पैंट फट गई और हंसी का पात्र बन गया।

Image

घोड़ी चढ़ने से पहले ही दूल्हे के साथ हुआ तगड़ा खेल। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे का सबसे फनी वीडियो
  • घोड़ी चढ़ने की कोशिश में फटी पैंट
  • फिर जो हुआ खूब हंसेंगे आज

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ दिखाई देता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। दूल्हे का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हे की पैंट फट गई

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा घोड़ी के करीब तैयार खड़ा है। बाराती उसके करीब में खड़े हैं। खुशी का माहौल है और बारात बस निकलने ही वाली है। अब दूल्हा घोड़ी पर बैठता है। मगर इससे पहले की वो घोड़ी पर सवार होता, दूल्हा चिल्लाने लगा। वो चिल्लाकर किसी को दूसरी पैंट लाने के लिए कहता है। फ्रेम में अभी तक कुछ समझ नहीं आता है। मगर तभी दूल्हा खुद बताता है कि उसकी पैंट फट गई। ऐसे में उसे दूसरी पैंट की जरुरत है। फ्रेम में ये एक नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

यहां देखिए वीडियो

विवाह में दूल्हे से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Bridal lehenga नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article