Mahindra Scorpio Funny Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भरमार देखी जाती है लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी दिख जाता है, जिसे देखने के बाद हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। ऐसे वीडियोज को देखने के बाद इंसान शॉक्ड भी हो जाता है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है क्या..। हाल ही में ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) ने काफी तहलका मचाया हुआ है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो नजर आ रही है, जो एक 7 सीटर गाड़ी है। लेकिन इसमें से इतने लोग निकलते दिखाई दे रहे हैं कि इंसान गिनते गिनते थक जाए। दरअसल, वीडियो में दिख रहे इस स्कॉर्पियो से 8-10 नहीं बल्कि कुल 18 लोग निकलते दिख रहे हैं। ऐसे में इनकी गिनती करते-करते आप भी थक जाएंगे। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी काफी मौज ले रहे हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो से 18 लोगों का उतरते हुए वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि स्कॉर्पियो में इन्होंने तो पूरा गांव ही ला दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये इंडिया है, यहां सबकुछ पॉसिबल है। इस वीडियो को '@rathor7_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 79 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी?
