Viral Crime News: आपने इस दुनिया में लूटपाट और मर्डर की बहुत सारी घटनाएं सुनी होंगी। आज हम आपको एक ऐसे सनकी सीरियल किलर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके मर्डर के तरीके के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह कहानी उस सनकी सीरियल किलर की है, जो सिर्फ गरीब किसानों को अपना निशाना बनाता था। वह अनाज बेचने निकले अकेले किसानों को अपना शिकार बनाता था और लूटपाट के बाद एक पुल से धक्का देकर उनकी जान ले लेता था। यह पुल शहर को गांवों से जोड़ता था। इस सीरियल किलर का नाम डिएगो एल्विस था।
सनकी सीरियल किलर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
सिर्फ किसानों को बनाता था निशाना
डिएगो एल्विस का जन्म वैसे तो स्पेन के गेसेलिया में साल 1819 में हुआ था। हालांकि, बड़े होने के बाद वह अपनी रोजी-रोटी कमाने पुर्तगाल आ गया। उसने पुर्तगाल में रोजगार के लिए जो रास्ता चुना, उसमें बहुत सारी मौतें शामिल थीं। ये सारी मौतें गरीब किसानों की थीं। बाद में डिएगो को भी ऐसी क्रूर सजा दी गई, जो उसके बाद पुर्तगाल में किसी को नहीं दी गई। यह सजा थी फांसी और उसकी गर्दन को काटकर उसके सिर को केमिकल से भरे एक जार में बंद कर दिया गया था, यह जार आज भी सुरक्षित है।
खूंखार सीरियल किलर डिएगो एल्विस
कहानी शुरू होती है पुर्तगाल के शहर लिस्बन से। इस शहर में रोजगार तो बहुत सारे थे, लेकिन काम किस्मत वालों को ही मिलता था। सबसे पहले डिएगो ने काम की तलाश की। हालांकि, जब उसे काम नहीं मिला तो उसने छोटे-मोटे लूटपाट शुरू कर दिया। पहले वह भीड़ में जाता था और एक-दो लोगों का पर्स या पैसे लूट लेता था। हालांकि इसमें जिंदगी ऐशो-आराम से नहीं चल रही थी। इसके बाद उसने पुरानी भीड़ वाली जगह को छोड़कर नए ठिकाने की तलाश की।
वह शहर से गांव को जोड़ने के वाले एक पुल के पास पहुंचा और वहीं अपना ठिकाना बना लिया। अब इस सुनसान पुल पर से गांव का कोई किसान अपनी फसल बेचने के लिए शहर जाता तो वह वापस लौटकर नहीं आता था। डिएगो सबसे पहले उनके पैसे लूटता और बाद में 200 फीट ऊंचे पुल से धक्का देकर उन्हें मौत के घाट उतार देता। दरअसल, डिएगो के मन में इतनी क्रूरता समा गई थी कि वह किसी किसान को जिंदा छोड़ता ही नहीं थी। वह अपने पास एक चाकू भी रखता था। अगर कोई किसान लूटपाट के दौरान उसका विरोध करता था, तो वह पहले उसे चाकू मारकर घायल कर देता था।
