VIDEO: लड़की को लगा प्रपोज करेगा सबसे खास दोस्त, मगर बंदे ने कर दिया तगड़ा प्रैंक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2024, 01:12 PM IST

Funny Prank Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की के दोस्त ने उसके साथ ऐसा प्रैंक किया जिसकी कल्पना बेचारी ने सपने में भी नहीं की होगी। कुछ देर तक लड़की की समझ नहीं आता है कि उसके सबसे खास दोस्त आखिर किया क्या है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त ने किया लड़की के साथ प्रैंक
  • बेचारी ने सोचा भी नहीं ऐसा हुआ
  • नजारा देखकर हंसी भी आएगी

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी गजब है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि हम दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो एक लड़की और उसके सबसे खास दोस्त से जुड़ा मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि दोनों जिम में कसरत करने पहुंचे हैं। मजेदार है कि यहीं पर दोस्त ने उसके साथ जबरदस्त प्रैंक करने का प्लान बनाया। लड़के ने ऐसा प्रैंक किया जिसकी कल्पना लड़की ने जिंदगी में नहीं की है।

लड़की के पक्के दोस्त ने किया प्रैंक

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दोनों जिम में कसरत करने में व्यस्त हैं। मगर इसी बीच लड़के के दिमाग में अपनी दोस्त से प्रैंक करने का आइडिया आया। लड़का प्लान के साथ अपनी दोस्त के करीब पहुंचा है और घुटने के बल बैठने का नाटक करने लगा। अपने दोस्त को प्रपोज के स्टाइल में देखकर लड़की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो इतना खुश होती है कि मानो पूरी दुनिया मिल गई हो। मगर बेचारी की खुशी सेकंडभर ही टिक पाई।

End of Feed