वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: फेरे से ठीक पहले बदल दी दुल्हन, आरोप लगाकर मंडप से भाग गया दूल्हा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2024, 01:27 PM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि मंडप में बैठे दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन का चेहरा देखा उसने दुल्हन बदल देने का आरोप लगा दिया। हैरान होंगे कि अजीब आरोप लगाने के बाद दूल्हा मंडप ही छोड़कर भाग गया।

Image

दूल्हे ने लगाया दुल्हन बदलने का आरोप। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े हर रोज सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हमें भावुक करते हैं तो कुछ को देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही अजब-गजब वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। वीडियो में देखेंगे कि मंडप में बैठते ही दूल्हे ने दुल्हन पक्ष पर अजीब आरोप लगा दिया। दूल्हे ने कहा कि जिस लड़की से रिश्ता हुआ वो मंडप में नहीं है। किसी और लड़की को दुल्हन बनाकर मंडप में बैठा गया है।

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा बड़े धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा है। दूल्हा बहुत खुश है और खुशी-खुशी मंडप में भी जाकर बैठता है। अब विवाह संपन्न कराने के लिए दुल्हन के आने का इंतजार है। थोड़ी ही देर में दुल्हन भी मंडप में नजर आती है। मगर पंडितजी इससे पहले विवाह की रस्में पूरी करते तभी दूल्हा उछल गया। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन की तरफ देखा वो मंडप से उठा हुआ और भागने लगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

नहीं रुकेगी हंसी

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि दूल्हा साफतौर पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाता है। वीडियो में दूल्हा कहता है, ' लड़की चेंज किया गया है। हम शादी नहीं करेंगे।' इधर दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन पक्ष उसे समझाने की कोशिश करते हैं, मगर वो अपनी बात से नहीं पलटता।

दुल्हन पक्ष के लोग लड़के का हाथ पकड़कर उसे मंडप में ले जाने की कोशिश करते हैं मगर वो बाहर निकलकर भागने लगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर humoursfamily नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article