वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़की को लगा प्रपोज करेगा सबसे खास दोस्त, मगर बंदे ने कर दिया तगड़ा प्रैंक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2024, 01:12 PM IST

Funny Prank Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की के दोस्त ने उसके साथ ऐसा प्रैंक किया जिसकी कल्पना बेचारी ने सपने में भी नहीं की होगी। कुछ देर तक लड़की की समझ नहीं आता है कि उसके सबसे खास दोस्त आखिर किया क्या है।

Image

दोस्त ने ही कर दिया गजब का प्रैंक। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त ने किया लड़की के साथ प्रैंक
  • बेचारी ने सोचा भी नहीं ऐसा हुआ
  • नजारा देखकर हंसी भी आएगी

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी गजब है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि हम दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो एक लड़की और उसके सबसे खास दोस्त से जुड़ा मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि दोनों जिम में कसरत करने पहुंचे हैं। मजेदार है कि यहीं पर दोस्त ने उसके साथ जबरदस्त प्रैंक करने का प्लान बनाया। लड़के ने ऐसा प्रैंक किया जिसकी कल्पना लड़की ने जिंदगी में नहीं की है।

लड़की के पक्के दोस्त ने किया प्रैंक

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दोनों जिम में कसरत करने में व्यस्त हैं। मगर इसी बीच लड़के के दिमाग में अपनी दोस्त से प्रैंक करने का आइडिया आया। लड़का प्लान के साथ अपनी दोस्त के करीब पहुंचा है और घुटने के बल बैठने का नाटक करने लगा। अपने दोस्त को प्रपोज के स्टाइल में देखकर लड़की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो इतना खुश होती है कि मानो पूरी दुनिया मिल गई हो। मगर बेचारी की खुशी सेकंडभर ही टिक पाई।

देखिए मजेदार वीडियो

दरअसल लड़का जिस पॉजिशन में था वो असल में कसरत करने के लिए थी। इधर लड़की इसे प्रपोज समझ बैठी है। फ्रेम अब जो कुछ नजर आता है उसमें लड़की का रिएक्शन देखने लायक होता है। इसमें देखेंगे कि लड़की को जब पता चला कि सब मजाक है बेचारी मायूस होकर पीछे चली गई। मालूम हो कि अपनी दोस्त से मजाक करते हुए लड़के का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर official_anujkashyap134 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article