वायरल न्यूज़

Viral: गर्लफ्रेंड बनाने के लिए मार्केट में आया आवेदन पत्र, डिटेल देख हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 5, 2023, 11:28 AM IST

Funny Photo: सोशल मीडिया पर एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें गर्लफ्रेंड बनाने के लिए पूरी जानकारी मांगी गई है। इस मजेदार पोस्ट को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

क्या आइडिया है? (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड बनाने के लिए आवेदन पत्र
  • डिटेल देखकर लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Viral Photo: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Photo) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Photo) छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल (Today Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर ना केवल आप हैरान होंगे, बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, ये तस्वीर कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास है। इस तस्वीर में गर्लफ्रेंड बनाने हेतु आवेदन पत्र है। आवेदन पत्र में जिस तरह की जानकारी मांगी गई है, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए।

इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। कई लोग तो क्रिएटिविटी से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। अब जिसने भी इस आवेदन पत्र को बनाया होगा उसकी सोच कितनी जबरदस्त है, इसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं बड़े-बड़े शब्दों में सबसे ऊपर लिखा है, 'गर्लफ्रेंड बनाने हेतु आवेदन पत्र'। इसके बाद नीचे दिवाने का नाम....दिवाने का पता...ई-मेल आईडी...फेसबुक आईडी...व्हाट्सअप नं...हाईट...उम्र...पुरानी गर्लफ्रेंड का नाम...आखिर में शपथ पत्र' । जिस तरह से इस आवेदन पत्र को डिजाइन किया गया है और जो डिटेल मांगी गई है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। तो पहले आप इस पोस्ट को देखें...

मजेदार है पोस्ट

इस आवेदन पत्र को देखकर यकीनन आपकी हंसी भी छूट रही होगी। इस मजेदार पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 'yv_badmash_writer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि मुझे भी गर्लफ्रेंड की जरूरत है। कुछ का कहना है कि कहां-कहा से आइडिया लाते हो भाई। कुछ का कहना है कि आशिकों की मौज आ गई।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article