Woman gave Birth to a Child without Baby Bump: कब किसके साथ कौन सी घटना घटित हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, बस लोगों को सुनने के बाद सिर्फ हैरानी ही होती है। ऐसे में एक वाक्या सामने आया है, जो जॉर्जिया का है। यहां की रहने वाली मार्ला मैकएंटायर नाम की एक महिला के साथ एक ऐसी ही घटना हुई, जिसके बारे में सुनने के बाद आप एकदम हैरान हो जाएंगे। आप सख्ते में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।
महिला ने बिना बेबी बंप के बच्चे को दिया जन्म (फोटो साभार: इंस्टाग्राम - 'marlamactastic')
दरअसल, महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसके बारे में उसने खुद ही कल्पना नहीं की होगी। दरअसल, बीते साल अगस्त में उसे पीरियड मिस हुआ था, जिसके बाद उसने अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट किया था, लेकिन उस दौरान उसकी रिजल्ट निगेटिव आई थी, फिर कुछ दिन बाद उसके पीरियड भी रेगुलर हो गए थे। इसके बाद वह आश्वस्त हो गई थी। लेकिन अचानक से उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे वह खुद हैरान हो गई। उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। हाल ही में उसके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें लगा कि शायद एसीडिटी वगैरह होगी, जिसके कारण पेट में दर्द हो रहा होगा। लेकिन ऐसा नहीं था, फिर उनके साथ जो हुआ, वो कभी उन्होंने सोचा ही नहीं था। दर्द ज्यादा होने के कारण वह दौड़कर बाथरूम की ओर भागी और वही उनकी डिलीवरी हो गई।
बिना बेबी बंप के महिला ने बच्चे को दिया जन्म
अब घटना भले ही हैरान करने वाली हुई हो, लेकिन मां तो मां होती है न। भला अपने बच्चे को देख को दुलार कैसे न करती। ऐसे में मार्ला ने अपने बच्चे को गले से लगाया, उस दौरान उनका बच्चा काफी स्वस्थ था। मार्ला के साथ एक और बात है, जो आश्चर्यचकित कर देगी। दरअसल, 18 साल की उम्र से ही वह बर्थ कंट्रोल की दवा ले रही थी लेकिन फिर उनके साथ हुई ये घटना काफी चौंकाने वाली है। उसके बाद ऐसा होना ये काफी सोचने वाली बात है। डिलीवरी के बाद ही महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ व सुरक्षित बताया है। मार्ला ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर (marlamactastic) बच्चे के साथ फोटो शेयर किया है, जिसे आप देख सकते हैं।
