VIDEO: 'आप भी तो लेट आती हैं'...प्रिंसिपल के टोकने पर मैडम ने दिया जवाब और फिर होने लगी गुत्‍थमगुत्‍था

Principal Teacher Fight Video: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव में माध्यमिक स्कूल में एक मैडम देर से पहुंची जिस पर प्रिंसिपल ने उनको टोक दिया। फिर क्‍या था दोनों के बीच गुत्‍थमगुत्‍था शुरू हो गई।

Principal Teacher Fight Video: सोशल मीडिया पर रोजाना स्‍कूलों कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में बच्‍चों की मस्‍ती दिखाई जाती है तो किसी में टीचरों के पढ़ाने का मजेदार अंदाज दिखाई देता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसे देखने के बाद आप भी शॉक्‍ड हो जाएंगे। दरअसल, इस वायरल वीडियो में स्‍कूल की प्रिंसिपल और एक मैडम में बीच जबरदस्‍त तरीके से गुत्‍थमगुत्‍था हुई। दोनों लोगों के बीच स्‍कूल देरी से आने की बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

टीचर और प्रिंसिपल के बीच हुई लड़ाई।

ये है पूरा मामला

वायरल हो रहा वीडियो आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव में माध्यमिक स्कूल का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार को महिला शिक्षिका स्कूल में देरी से पहुंचीं। उसके बाद प्रिंसिपल मैडम ने उन्‍हें स्कूल में देरी से पहुंचने पर टोक दिया। तभी टीचर ने उनको जवाब देते हुए कहा कि, 'आप भी तो लेट आती हैं।' बस इतना सुनते ही स्‍टाफ रूम WWE का रिंग बन गया और पहले दोनों के बीच बहस हुई जो कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस हिंसक लड़ाई में किसी के मुंह पर चोट आई तो किसी के कपड़े तक फट गए। हालांकि वहां मौजूद अन्‍य टीचर्स शिक्षिका को रोकते भी दिख रहे हैं। थोड़ी देर के बाद जब मामला शांत होते दिखता है लेकिन फिर लड़ाई शुरू हो जाती है। जिसमें एक शख्‍स बचाव करने आता है लेकिन उसे धक्‍का मारकर किनारे कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि, घायल प्रिंसिपल ने अपने जूनियर सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed