Funny Resignation Letter : जॉब प्राइवेट हो या फिर सरकारी एक समय हर कमर्चारी के ज़हन में रिज़ाइन (इस्तीफा) करने का ख्याल तो जरूर आता होगा। हर एम्प्लॉय के इस्तीफा देने के पीछे कोई न कोई वजह अवश्य होती है। कोई दूसरी कंपनी में जाने के लिए इस्तीफा देता है तो कोई बॉस या कंपनी से ऊबकर रिज़ाइन करता है। हालांकि सिचुएशन कैसी भी हो त्यागपत्र लिखते समय लोगों को सावधानी तो बरतनी ही पड़ती है। सोशल मीडिया और Instagram पर तो आजकल ऑफिस मीम्स की बाढ़ ही देखने को मिलती है। खैर, आप सोच रहे होंगे हम रिज़ाइन को लेकर इतना ज्यादा क्यों बोल रहे हैं, तो आपको बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर एक Resignation Letter वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर वो शख्स ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएगा जो अपने ऑफिस या जॉब से Frustrate हो चुका है।
'सीधी बात नो बकवास'
जॉब पाने से पहले सीवी बनाने और जॉब छोड़ने के बाद Resignation Letter लिखने में लोग बहुत मेहनत करते हैं। बिल्कुल फॉर्मल अंदाज़ लिखे जाने वाली इस परंपरा को एक शख्स ने ऐसे दरकिनार किया कि सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, इस एम्लॉय ने शख्स ने लेटर पर ज्यादा बकवास न करते हुए सीधे शब्दों में इस्तीफा लिखा और बॉस को भेज दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर अब ये लेटर वायरल है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खतम, टाटा, गुड बाय, गया !
शख्स ने अपने इस्तीफे को महज तीन शब्दों में निपटा दिया और लिखा कि, "बाय, बाय सर।" अब इसे पढ़ने के बाद तो ये ही समझ आ रहा है कि, शख्स कंपनी से किस कदर तंग आ चुका था। ट्विटर पर इसे @MBSVUDU नाम के यूजर ने ट्वीट किया है और कैप्शन दिया है- Simple. अब तक इसे लाखों लोगों द्वारा लाइक और हजारों द्वारा रीट्वीट किया जा चुका है। यूजर्स ने कहा है कि, बॉस को जिंदगी भर याद रहेगा ये इस्तीफा।
आपको रिज़ाइन का ये तरीका कैसा लगा, जरूर बताइगा।
