Viral News: छोटी हाइट का स्‍कूल में मज़ाक उड़ाते थे साथी, लड़के ने फेमस हॉलीवुड एक्‍टर बनकर ऐसे लिया बदला

Viral News: यारका बेल्‍स का ये वीडियो ह्यूग जैकमैन और जॉर्ज मिलर जैसे स‍ेलिब्रिटीज तक भी पहुंचा। मैड मैक्स: फ्यूरी रोड जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले मिलर ने एक फिल्म में क्वाडेन को मुख्य भूमिका दी थी।

Viral News: 13 वर्षीय क्वाडेन बेयल्स 2020 में काफी वायरल हुए थे। अब इनकी मां याराका बेयल्स ने उनका एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बेयल्‍स को स्‍कूल में बुलिंग का सामना करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में उनको रोते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो के माध्‍यम से याराका बेयल्स ने ये वीडियो बुलिंग के प्रभावों और असामान्‍य बच्‍चों पर इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव को बताने की कोशिश की है। बाद में इस वीडियो ने कई हॉलीवुड हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया जिन्होंने क्वाडेन की मदद की और उसका समर्थन किया। कॉमेडियन ब्रैड विलियम्स क्वाडेन की स्थिति से काफी ज्‍यादा प्रभावित हुए। इसके उन्‍होंने समर्थन और एकजुटता के संकेत के रूप में क्वाडेन और उनकी माँ को कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड ले जाने के लिए $10,000 इकट्ठा करने के मूल इरादे से एक GoFundMe पेज बनाया। अभियान ने लगभग $470,000 जुटाए, जो कि उम्मीद से कहीं ज़्यादा था, और परिवार ने इसे दान में दे दिया।

माता-पिता के साथ क्‍वाडेन बेयल्स।

इन फिल्‍मों में क्‍वाडेन को मिला रोल

यारका बेल्‍स का ये वीडियो ह्यूग जैकमैन और जॉर्ज मिलर जैसे स‍ेलिब्रिटीज तक भी पहुंचा। मैड मैक्स: फ्यूरी रोड जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले मिलर ने एक फिल्म में क्वाडेन को मुख्य भूमिका दी थी। इसके बाद 2022 में रिलीज फिल्‍म थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ लॉन्गिंग में भी क्‍वाडेन को एकरोल मिला था। अब वह फिल्म फ्यूरियोसा में एक भयंकर युद्ध लड़के की भूमिका भी निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली है। इस फिल्म में उनके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ और अन्या टेलर जॉय भी हैं ।

End of Feed