वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: मोजा न मिलने पर मां ने अपनाया ऐसा जुगाड़, अनोखा तरीका देख सभी यूजर्स का दिमाग का घूमा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा जुगाड़ वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिमाग चकरा जाएगा। लोगों का कहना है कि हमारी भारतीय मांओं के जुगाड़ के आगे दुनिया का हर जुगाड़ फेल है।

Image

भारतीय मम्मी का गजब का जुगाड़ (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां ने लगाया खतरनाक जुगाड़
  • जुगाड़ देख चकरा जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हर रोज रील्स देखा जाता है। आज के समय अपने खाली समय में अधिकतर भारतीय लोग रील्स देखना पसंद कर रहे हैं और कहीं न कहीं आप भी देखते ही होंगे। इस दौरान कई बार कुछ ऐसे रील्स सामने आ जाते हैं, जो दिमाग के धागे खोल देते हैं। ऐसे वीडियोज को देखते ही सिर चकरा जाता है और फिर खूब हंसी आती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे का मोजा खो जाता है। ऐसे में उसकी मां स्कूल भेजते समय उसके पैरों पर कालिख पोतती है ताकि ये लगे कि बच्चा मोजा पहना हुआ है। ऐसे में इस भारतीय मां के जुगाड़ को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी और हंस-हंसकर पेट में दर्द होने लगेगा। लोगों का कहना है कि हमारी भारतीय मांओं के आगे किसी का जुगाड़ नहीं टिक पाएगा।

भारतीय मम्मी का गजब का जुगाड़

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस मां को सलाम। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनको तो ऑस्कर मिलना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को @_salony05 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख 44 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article