वायरल न्यूज़

Viral: किंग कोबरा ने बिल से निकलकर महिला को काटा, जब हुई खुदाई तो सामने आया होश उड़ाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 13, 2023, 05:47 PM IST

King Kobra Attack: बकुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मिनोती रुइदास नाम की महिला को एक किंग कोबरा ने काट लिया था। सांप जिस बिल से निकला था, उसी बिल में वापस चला गया। बिल की खुदाई की गई तो वहां से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 22 किंग कोबरा निकल आए।

Image

सांप का हमला (ट्विटर)

King Kobra Attack: किंग कोबरा इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे जहरीला सांप माना जाता है। सोचिए अगर किसी को किंग कोबरा काट ले तो क्या होगा। जहां किंग कोबरा को अपने सामने देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं एक महिला को किंग कोबरा ने डस लिया तो इलाके में हड़कंप मच गया। पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले में इसके बाद जो घटना सामने आई, वह हैरान करने वाली है। महिला को काटने के बाद लोगों ने उस जगह की खुदाई की, जिस जगह से सांप निकला था।

किंग कोबरा ने काट लिया था महिला को

खुदाई करने के बाद जो मामला सामने आया है, वह बेहद हैरान करने वाला है। दरअसल, खुदाई करने के बाद घर से एक-दो नहीं बल्कि 22 किंग कोबरा सांप निकले। बकुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मिनोती रुइदास नाम की महिला को एक किंग कोबरा ने काट लिया था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सांप जिस बिल से निकला था, उसी बिल में वापस चला गया। इसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले ने बिल की खुदाई करवानी शुरू की।

घर से निकल आए 22 किंग कोबरा

जब बिल की खुदाई की गई तो वहां से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 22 किंग कोबरा निकल आए। यह नजारा देखकर इलाके के लोगों के हाथ पांव फूल गए। गनीमत यह रही कि सारे सांपों का बड़ी ही सावधानी से रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उन्हें एक जार में डाल दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद से लोग काफी भयभीत हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article