वायरल न्यूज़

Viral: वैंपायर बनने के लिए महिला ने क्यों लुटा दी इतनी दौलत, उतने में तो आ जाती महंगी गाड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2023, 02:26 AM IST

कैलिफोर्निया की रहने वाली जैकी रैबिट ने खुद को वैंपायर दिखाने के लिए एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, उसने 20 लाख रुपये खर्च कर दांत लगवाया है, जिससे अब वह एक वैंपायर की तरह दिखाई देती है।

Image

जैकी रैबिट, कैलिफोर्निया (Image Credit: jackie_rabbit/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैंपायर की तरह दिखती है यह महिला
  • खर्च कर दिए 20 लाख रुपये
  • पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट है महिला

Jackie Rabbit California: फिल्में तो आप सभी देखते हैं, आप में काफी लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना काफी पसंद होगा। इन फिल्मों में आपने वैंपायर के किरदार को तो देखा ही होगा, वही... इंसानी खून पीते थे और काफी डरावने दिखते हैं। ये महज एक काल्पनिक किरदार होता था, जिसे आम जनता ने काफी प्यार दिया। ऐसे में कल्पना कीजिए कि सच में आपके सामने एक वैंपायर महिला दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि आपको हमारी बातें मजाक लग रही होंगी, लेकिन हम आपको सच बताने जा रहे हैं।

दरअसल, वैंपायर की तरह दिखने के लिए एक अमेरिकी महिला सारी हदें पार कर दी। उसने वैंपायर जैसा दिखने के लिए वैसा ही दांत भी बनवा लिया, ऐसा करने में उसने इतनी लंबी रकम खर्च कर दी, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। रकम की अमाउंट इतनी लंबी है कि आप उतने में एक महंगी कार खरीद सकते हैं। कैलिफोर्निया की रहने वाली जैकी रैबिट (Jackie Rabbit) नाम की एक महिला ने इसके लिए 20 लाख रुपये खर्च किया है। महिला पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं।

पिशाचों की तरह दांत बढ़ाना चाहती हैं जैकी

महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उसके दांत देखे जा सकते हैं। इसके अलावा महिला के शरीर पर कई टैटू भी बने हैं, जिसकी फोटोज वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। जैकी अपने दांतों को पिशाचों की तरह बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने दांतों को नुकीला करने की सर्जरी करवाई। महिला ने दोनों ओर नुकीले दांत करवाए हैं। यह दांत सोने का बना हुआ है, जो फोटोज और वीडियोज में काफी चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें, जब वो 12 साल की थीं, तब से ही वह वैंपायर्स से काफी अट्रैक्ट होती थीं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article