Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार जीवों में से एक होता है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि यह अगर किसी को काट लें, तो इंसान पानी भी नहीं मांगता। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स स्नेक बाइक के बारे में जानकारी दे रहा होता है। वह किसी जगह पर खड़े होकर लाइव वीडियो के दौरान स्नेक बाइट के बारे में लोगों से बता रहा होता है। इस दौरान उसके हाथ में एक खूंखार सांप भी होता है।
सांप का हमला (इंस्टाग्राम)
सांप ने दबोच लिया शख्स का हाथ
यहां तक तो सब सही होता है, लेकिन तभी खूंखार सांप उछलकर उसके हाथ को अपने जबड़े से ऐसा पकड़ता है कि खून निकाल लेता है। देख सकते हैं कि शख्स के हाथ मेंं सांप किसी जोंक की तरह चिपक जाता है। वह उसके हाथ को तब तक नहीं छोड़ता, जब तक शख्स का हाथ लहूलुहान नहीं हो जाता है। हालांकि, इसके बाद भी शख्स शांति से सांप को अपने हाथ से छुड़ाने की कोशिश करता रहता है। वह जरा भी हड़बड़ाता नहीं है। ऐसा लगता है कि वह सांपों से बहुत ही ज्यादा फ्रेंडली होता है। देखें वीडियो-
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआ में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि शख्स को सांप से जरा भी डर लगता होगा। वह सांप की पूंछ पकड़कर उससे स्नेक बाइट की जानकारी देने जा रहा होता है। हालांकि, सांप का मूड बदल जाता है और वह लाइव वीडियो में उस पर हमला कर देता है। वह जोर से शख्स के हाथ में बाइट कर देता है। वह पूरी ताकत से शख्स के हाथ में अपना दांत गड़ाए रखता है। दूसरी तरफ शख्स बड़े आराम से सांप की गर्दन पकड़ उसे अपने हाथ से अलग करता है। शख्स यह भी बताता है कि जो सांप जहरीले नहीं होते हैं, उनके काटने के बाद किस तरह से छुड़ाया जा सकता है।
