Video: दुनिया की सबसे छोटी साइकिल देख रह जाएंगे शॉक्ड, सवारी करते नजर आए बुजुर्ग शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 26, 2023, 07:04 PM IST

World Smallest Bicycle Video: वीडियो में सबसे पहले बुजुर्ग शख्स के हाथ में छोटी साइकिल दिखाई दे रही है। वह दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पकड़े दिख रहे हैं। आपको पहली नजर में लगेगा कि वह शायद बच्चों का खिलौना पकड़े हुए हैं।

World Smallest Bicycle Video: हम सबने साइकिल चलाई होगी। कुछ लोग बचपन में साइकिल चलाते हैं, तो कुछ लोग बड़े होकर भी साइकिल चलाते रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स दुनिया की सबसे छोटी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। बुजुर्ग शख्स दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पर जो करतब दिखाते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लोगों ने कमाल कह दिया है।

World Smallest Bicycle

दुनिया की सबसे छोटी साइकिल (ट्विटर)

वीडियो ने लोगों को किया हैरान

बुजुर्ग शख्स जिस तरह साइकिल चलाते दिख रहे हैं, वैसा शायद ही कोई आम इंसान कर पाए। बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पहले बुजुर्ग शख्स के हाथ में छोटी साइकिल दिखाई दे रही है। वह दुनिया की सबसे छोटी साइकिल पकड़े दिख रहे हैं। आपको पहली नजर में लगेगा कि वह शायद बच्चों का खिलौना पकड़े हुए हैं। हालांकि, यह कोई बच्चों का खिलौना नहीं है। यह एक दमदार साइकिल है, जिसे बुजुर्ग शख्स चलाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed