Viral Video: सांप इस दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। सोचिए आपके सामने अगर कोई सांप आ जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो थाईलैंड का है। थाईलैंड के सूरत थानी से एक भयावह घटना सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर के बाहर खाना बना रही थी। इस दौरान महिला को बहुत ही खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ा।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे
वीडियो में देखा जा सकते हैं महिला खाना बना रही थी, इस दौरान पीछे से 12 फीट लंबा एक सांप महिला की तरफ बढ़ता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला खाना बनाने में तल्लीन होती है। इसी बीच सांप महिला के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है।इस दौरान महिला गैस से चलने वाली कड़ाही में खाना बना रही थी। सांप तेजी से रेंगता हुआ आता है और अचानक से महिला को डंक मारने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सांप डंक मारता है, वैसे ही महिला सदमे में आ जाती है। इस डर की स्थिति को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। महिला को बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि उसके पीछे से कोई खूंखार सांप आ रहा है। आप देख सकते हैं कि सांप महिला के नजदीक आकर सीधा उनके पैरों पर हमला कर देता है। यह तो महिला की किस्मत अच्छी थी कि सांप के डंक से महिला का पैर दूर रह गया। इसलिए वह बाल-बाल बच पाई।
