वायरल न्यूज़

Video: पति को लूटने का नया प्लान! बीवी ने हाथ मे लगवाई QR कोड वाली मेहंदी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 15, 2023, 05:22 PM IST

QR Code Mehndi Video: एक महिला अपने हाथ में बहुत ही अजीबोगरीब मेहंदी लगवाती है। महिला ने अपनी मेहंदी में क्यूआर कोड बनवाया हुआ है, जिसके जरिए वह अपने पति से पैसे वसूल करेगी। वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी है।

Image

क्यूआर कोड वाली मेहंदी (इंस्टाग्राम)

QR Code Mehndi Video: आजकल क्यूआर कोड का जमाना है। हमें कहीं भी पैसे पेमेंट करने होते हैं तो अपने फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके सामने वाले को पेमेंट कर देते हैं। इसी क्यूआर कोड का इस्तेमाल एक पत्नी ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से किया है। दरअसल, उसने अपने हाथ की मेहंदी में क्यूआर कोड बनवा लिया है। इससे वह अपने पति से पैसे ले पाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने हाथ में मेहंदी लगवा रही है। वहीं उसके पति फोन का कैमरा ऑन करके उसके पास आते हैं। इसके बाद वह पूछते हैं कि महिला ने अपने हाथ में यह किस तरह की मेहंदी लगवाई है। इसके बाद महिला बताती है कि उसने अपने हाथ में क्यूआर कोड वाली मेहंदी लगवाई है। महिला इसके साथ कहती है कि 'आप बेहद कंजूस हैं। इसलिए मैंने यह नई तरकीब निकाली है।' देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला अपने पति से कहती है कि उसके क्यूआर कोड की इनकमिंग 15-20 दिन तक चालू रहेगी। अब पति को तभी खाना-पानी मिलेगा, जब क्यूआर कोड स्कैन करके वह अपने पत्नी को पैसे देगा। यह सुनकर पति भी अपना माथा पकड़ लेता है। महिला इसके साथ ही अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए कहती है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों को मजा आ रहा है। वीडियो को कपल ऑफिशियल पेज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article