वायरल न्यूज़

Video: कौन कहता है कि शेर होता है जंगल का राजा, इस वीडियो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 9, 2023, 06:58 PM IST

Jungle Ka Video: आप देख सकते हैं कि पहले तो शेर आराम से सो रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें गैंडों के पैरों की आहट सुनाई देती है। उनकी हालत खराब हो जाती है। इस वीडियो को देखकर आप भी शेर को जंगल का राजा मानने से इंकार कर सकते हैं।

Image

शेर और गैंडे का वीडियो (ट्विटर)

Jungle Ka Video: शेर को जंगल का राजा माना जाता है। उसकी दहाड़ सुनते ही जंगल के कई सारे जानवर सहम जाते हैं। दूसरी तरफ जंगल में कुछ ऐसे जानवर भी रहते हैं, जिनसे भिड़ने की हिम्मत शेर भी नहीं जुटा पाता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी शेर को जंगल का राजा मानने से इंकार कर सकते हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि उल्टे शेर ही एक जानवर से डर जाता है और वहां से दुम दबाकर भाग जाता है।

वीडियो देखकर आपको नहीं होगा यकीन

वीडियो देखकर आपको शेर पर तरस आ जाएगी। आप देख सकते हैं कि दो शेर जंगल के किसी इलाके में सो रहे होते हैं। इसी बीच दो गैंडे वहां से गुजर रहे होते हैं। पहले तो शेर आराम से सो रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें गैंडों के पैरों की आहट सुनाई देती है। उनकी हालत खराब हो जाती है। इसके बाद दोनों शेर वहां से धीरे से खिसक लेते हैं। शेर और गैंडे से जुड़े इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को @susantananda3 नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। दरअसल, यह अकाउंट फॉरेस्ट ऑफिसर सुसांत नंदा का है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'न ही बाघ, ना ही शेर जंगल के राजा होते हैं.. यह सभी स्थिति विशिष्ट है।' आप देख सकते हैं कि गैंडों की आहट सुन शेर बिना देर लगाए उनके लिए रास्ता छोड़ देते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article