वायरल न्यूज़

OMG: 56 मंजिला बिल्डिंग के ऊपर प्लेन उतारने के लिए पायलट ने जो किया, Video देख बढ़ जाएगी दिल की धड़कन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 11:52 AM IST

Viral Video: वीडियो दुबई के बुर्ज अल अरब होटल की छत पर बने हेलीपैड का है। इतने खतरनाक हेलीपैड पर एक पायलट मिनी प्लेन उतारने की कोशिश कर रहे थे। इतनी ऊंचाई पर बना यह हेलीपैड लैंडिंग के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है।

Image

प्लेन लैंडिग (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक वीडियो
  • 56वें मंजिल पर प्लेन उतारने का खौफनाक वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे। इसमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक पायलट प्लेन को 56वें मंजिल पर उतारने का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस दौरान जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम सभी जानते हैं कि प्लेन उड़ाने वाले पायलट इतने प्रशिक्षित होते हैं, जो हर परिस्थिति में प्लेन उड़ाने में माहिर होते हैं।

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

जो वीडियो सामने आया है, उसमें पायलट एक मिनी प्लेन को एक बिल्डिंग के 56 मंजिल पर उतारने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अवाक रह जाएंगे। वीडियो दुबई के एक होटल का बताया जा रहा है। वहीं प्लेन को एयर रेसिंग चैंपियन ल्‍यूक सेपेला उड़ा रहे थे। दुबई के बुर्ज अल अरब होटल की छत पर वह प्लेन को उतारने की कोशिश कर रहे थे। होटल की छत पर सिर्फ 27 मीटर का हेलिपैड बना था। जिस पर वह मिनी प्लेन को उतारने के दौरान शॉकिंग करतब करते नजर आ रहे हैं। देखें शॉकिंग वीडियो-

ल्‍यूक सेपेला दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं, जिन्होंने इस 27 मीटर चौड़े हेलिपैड पर अपना प्लेन लैंड करवाया। बता दें कि बुर्ज अल अरब हेलिपैड दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल हेलिपैड है। इतनी ऊंचाई पर बना यह हेलीपैड लैंडिंग के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। आप देख सकते हैं कि हल्की सी चूक से पायलट की जान भी जा सकती है। आपको बता दें कि ल्यूक इस खतरनाक स्टंट के लिए दो सालों से तैयारी कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में प्लेन लैंड करवाया। इससे पहले लैंडिंग को लेकर उन्होंने 650 प्रैक्टिस सेशन किए थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article