Video: रेलवे ट्रैक पर चल रहे शख्स के सामने अचानक आ गया बाघ, फिर जो हुआ देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 6, 2023, 02:15 PM IST

Viral Video: इस वीडियो को सिर्फ मजबूत जिगर वाले लोग ही देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी जगह रेलवे ट्रैक पर चलता जा रहा था। इसी बीच अचानक से उसके सामने एक खूंखार बाघ आ जाता है।

Viral Video: शेर और बाघ धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार शिकारियों में से एक हैं। अपने शिकार पर यह ऐसा झपट्टा मारते हैं कि अगले ही पर उसे मौत की नींद सुला देते हैं। सोचिए अगर आप कहीं जा रहे हों और अचानक आपके सामने एक खूंखार बाघ आ जाए। आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। कई लोग तो बाघ को अपने सामने देख बेहोश ही हो जाएं। वहीं कई लोगों की जान ही निकल जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

railway track

शख्स को दिखा बाघ (ट्विटर)

बाघ को सामने देख शख्स की हालत हो जाती है खराब

इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा ही कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी जगह रेलवे ट्रैक पर चलता जा रहा था। इसी बीच अचानक से उसके सामने एक खूंखार बाघ आ जाता है। यह देखकर पहले तो शख्स को कुछ समझ नहीं आता। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर आपको भी बाघ के खौफ का अंदाजा लग जाएगा। इस वीडियो को सिर्फ मजबूत जिगर वाले लोग ही देख सकते हैं। वीडियो देखकर यकीनन आपकी रूह कांप जाएगी। देखें वीडियो-

End of Feed